फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Factory Fire: प्लास्टिक का सामान होने से तेजी से भड़की आग, पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरी से चार शव बरामद

Wed, 25 Jun 2025 10:17 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Delhi Factory Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, तीन लोग आग में झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक पॉलिथीन बनाने की एक तीन मंजिला फैक्टरी में आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से कुछ ही देर में आग पूरी इमारत में फैल गई। फैक्टरी में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई है। उनके शव बरामद कर लिये गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात करीब 7.25 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। वहां पहुंचे दमकल अधिकारियों को पता चला कि तीन मंजिला फैक्टरी में पॉलिथीन बनाने का काम होता था। फैक्टरी में काफी मात्रा में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें