फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: ओल्ड गोविंदपुरा की चार मंजिला इमारत में लगी आग, झुलसकर दो लोगों की हुई मौत, दो की हालत नाजुक

Tue, 15 Jul 2025 11:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.45 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि ओल्ड गोविंदपुरा की एक इमारत में आग लग गई है। इमारत में 10 लोग फंसे थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के जगतपुरी स्थित ओल्ड गोविंदपुरा के चार मंजिला इमारत में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत में 10 लोग फंसे थे। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन

वहीं, चार लोग पहली मंजिल पर फंस गए। किसी तरह दमकलकर्मी इमारत के अंदर दाखिल हुए और चारों को बाहर निकालकर हेड गेवार अस्पताल भेजा गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त तनवीर (28) और नुसरत के रूप में हुई है। वहीं, आग में झुलसे फैजल और आसिफ (18) को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

दमकलकर्मियों ने करीब पौने दो घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.45 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि ओल्ड गोविंदपुरा की एक इमारत में आग लग गई है। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 35 से 40 गज की इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिल बनी हुई थी।

दमकल की गाड़ी अंदर नहीं जा सकती थी। मेन रोड से पाइप जोड़कर घटना स्थल तक पानी पहुंचाया। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सबसे पहले ऊपरी मंजिलों से छह लोगों को सुरक्षित निकाला। जांच के दौरान पता चला कि पहली मंजिल पर मोबाइल की लिथियम बैटरी का गोदाम है। आग वहां लगी है और लोग वहां फंसे हैं।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने किसी तरह पहली मंजिल की आग को काबू किया और अंदर घुस बाद में चारों को वहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया। झुलसने से दो की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह जख्मी है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस मौके पर तैनात थी। दमकलकर्मी इमारत की तलाशी ले रहे थे।

यह भी पढ़ें: Delhi: NIA ने तहव्वुर राणा की परिवार से नियमित संपर्क की याचिका पर मांगा समय, 25 जुलाई को अगली सुनवाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें