फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: बवाना में प्लाइवुड गोदाम में लगी आग, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर; एक दमकलकर्मी घायल

Tue, 24 Mar 2026 09:25 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आग सेक्टर-2 स्थित एन-219, गंगा टोली मंदिर के पास बने प्लाइवुड गोदाम में लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी प्रशांत के हाथ में हल्की चोट लग गई।
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार तड़के एक प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना तड़के करीब 3.55 पर दमकल विभाग को मिली थी। आग सेक्टर-2 स्थित एन-219, गंगा टोली मंदिर के पास बने प्लाइवुड गोदाम में लगी है। 

विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी प्रशांत के हाथ में हल्की चोट लग गई। उन्हें तुरंत उपचार के लिए महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद वह वापस फायर स्टेशन लौट गए। 

दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका है कि गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें