फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: भजनपुरा इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

Tue, 24 Mar 2026 08:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

युवक की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि देर रात पुलिस को भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके परिवार वाले पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर जा चुके हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने घायल 18 साल के आसिफ को मृत घोषित कर दिया है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ और आसपास का सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें