फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 15 Nov 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बवाना में आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

विज्ञापन




तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल कर्मी के मुताबिक आग से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो पाया है। दमकलकर्मियों के अनुसार मौके पर फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें