फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शास्त्री पार्क की 50 झुग्गियों में आग, सिलसिलेवार फटे 9 गैस सिलेंडर; दहेज का सामान भी जलकर राख

Wed, 17 May 2023 10:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार दोपहर लगभग 50 झुग्गियों में आग लग गई। एक के बाद एक नौ एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ। यहीं पास में दो पेट्रोल पंप भी हैं, जो बाल-बाल चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
शास्त्री पार्क की झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार दोपहर दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन के नीचे बसीं झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग से 50 झुग्गियां जल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में छोटे-बड़े एलपीजी सिलिंडर फटने लगे। एक के बाद एक नौ सिलिंडर फटे। गनीमत यह रही कि आग लगते ही सभी वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। सूत्रों का कहना है कि झुग्गियों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार में चिंगारी निकलने के बाद वहां आग लगी। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, दोपहर 12.10 बजे खबर मिली कि शास्त्री पार्क, बुलंद मस्जिद, मजारा वाला रोड पर पाइप लाइन के नीचे बनी झुग्गियों में आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां वहां पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवाया। आग से झुग्गियों में रखे सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को इतना भी समय नहीं मिला कि वह अपना सामान भी निकाल सके। किसी की मोटर साइकिल तो किसी का शादी में देने के लिए रखा गया दहेज का सामान आग में जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर 3.30 बजे के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में किसी के हताहत होने कीखबर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नरेला फैक्टरी में लगी आग
वहीं दूसरी तरफ बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार रात जूता बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग की वजहों का खुलासा नहीं हो सहा है। पुलिस आग की वजहों का लगाने का प्रयास कर रही है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.32 बजे, सी- ब्लॉक, प्लॉट नं- 64, नरेला औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की खबर मिली थी। 

आग जूते बनाने वाली फैक्ट्री (तैयार माल, कच्चा माल, मशीन और बिजली के सामान आदि) के बेसमेंट, ग्राउंड, पहले, दूसरे, तीसरे और छत पर एक अस्थायी शेड के 350 गज में फैली थी। फैक्टरी में ज्वलनशील सामान होने की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालात को देखते हु आसपास की अन्य फैक्टरी को भी एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया। कई घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें