दक्षिणी दिल्ली की पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश के डी ब्लॉक स्थित एक चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई, बताया जा रहा है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश के डी ब्लॉक स्थित एक चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर स्थित एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़की और तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। करीब 12:50 पर दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के अभियान में अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को और फैलने से रोका।
इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के समय इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।