फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में बनी दो झोपड़ियों में लगी आग, ट्रैक्टर और बाइक भी जली; कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Mon, 01 Apr 2024 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के  राजपुर गांव में सोमवार शाम झोपड़ियों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने एक घंटे में आग को काबू पा लिया।
विज्ञापन
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीलामोड़ के राजपुर गांव में सोमवार शाम झोपड़ियों में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग से ट्रैक्टर का पहिया और बाइक व घरेलू सामान जलता देखकर तुरंत आग बुझाने का काम किया। झोपड़ी में रखा छोटा सिलेंडर लीकेज हो गया था। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग को काबू किया। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन से दो गाड़ियों के साथ अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र कुमार टीम लेकर मौके पर पहुंचे थे। एक खेत में दो झुग्गियों में आग लगती देखकर तुरंत टीम ने उसे बुझाने का काम किया। टीम ने पहले ही झुग्गियों में रहने वाले जगदीश पुत्र नानू और देवेंद्र पुत्र वीरेंद्र के परिवार की महिलाएं व बच्चों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। 

झुग्गी में रखा एक छोटा सिलेंडर लीकेज होने से उसके फटने की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन टीम ने सिलिंडर बाहर निकालकर उसे काबू किया। इसके बाद ट्रैक्टर और बाइक में आग को बुझाया गया। दूसरी टीम ने झुग्गियों के घरेलू सामान को जलने से बचाया। टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत से खेत में फैलती आग को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें