फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कंचनकुंज की झुग्गियों में लगी आग, 50 जलीं, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की 12 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन

झुग्गियों में रखे छोटे एलपीजी सिलिंडरों में भी हुआ ब्लास्ट, सोमवार देर रात हुआ हादसा
क्षेत्र में मौजूद थे कबाड़ के छोटे-छोटे गोदाम, इस कारण तेजी से फैली आग
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मदनपुर खादर स्थित कंचनकुंज की झुग्गियों में हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मदनपुर खाद स्थित कंचनकुंज की झुग्गियों में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। झुग्गियों में लोगों ने कबाड़ के छोटे-छोटे गोदाम बनाए हुए थे। इस वजह से आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। साथ ही कई झुग्गियों में रखे छोटे एलपीजी सिलिंडरों में भी ब्लास्ट होने लगे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद मंगलवार सुबह तक वहां कूलिंग का काम और सर्च ऑपरेशन चला।
विज्ञापन

दमकल विभाग के निदेश अतुल गर्ग ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि कंचनकुंज की झुग्गियों में भीषण आग लग गई है। फौरन नजदीकी दमकल केंद्रों से वहां गाड़ियां भेजी गईं। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पहले वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू हुआ। करीब पौने पांच बजे आग पर काबू पाया जा सकता। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले एक झुग्गी में आग लगी थी। इसके बाद वह धीरे-धीरे बाकी झुग्गियों में भी फैल गई। लोगों को अपना सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट या बीड़ी-सिगरेट पीने की वजह से वहां आग लगी। कालिंदीकुंज थाना पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहां रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। आग के बाद से कई परिवारों के सिर से छत छिन गई है। इन लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें