फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नगर निगम के मालखाने में लगी आग, 40 वाहन जले

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसरोवर पार्क इलाके में शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे शनिवार रात लगी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क स्थित दिल्ली नगर निगम के मालखाने में शनिवार रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से मालखाने में खड़े 40 वाहन जल गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पुलिस मामला दर्ज कर आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 8.37 बजे खबर मिली कि शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम के मालखाने में आग लगी है। पुलिस के अलावा दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। मालखाने में पुरानी कारों को खड़ा किया गया था। देखते ही देखते पूरे मालखाने को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। मालखाने में कारोें के अलावा जब्त किया गया अन्य सामान भी रखा हुआ था। मालखाने में क्या-क्या जला मानसरोवर पार्क थाना पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें