दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने वोटर जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिन लोगों के वोटर आईडी कार्ड से नाम काटने वाले लोगों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा के चुनावी फर्जीवाड़े के खिलाफ आप पार्टी मैदान में उतरी है। इतना ही नहीं हर विधानसभा में टीमें उतारी हैं।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारियां तेज कर ली है। इसी कड़ी में आप का वोटर जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। आप ने दिल्ली की हर विधानसभा में पांच-पांच टीमें उतारी हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मतदाता सूची से करीब 30 लाख नाम काटे जाने का आरोप है।
विज्ञापन
आप का भाजपा पर निशाना
आम आदमी पार्टी ने कहा कि ये सारी साजिश भाजपा की है। यह लोकतंत्र पर हमला है। इस मुद्दे पर आप ने संपर्क अभियान शुरू किया है। जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में पांच टीमें तैनात की गई हैं। आप ने हर विधानसभा में पांच टीमें उतारी हैं, जो घर-घर जाकर उन मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं। जिनके नाम सूची से गायब हैं। कार्यकर्ता मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने और नाम वापस जोड़ने की प्रक्रिया समझा रहे है।
पार्टी ने आगे कहा कि भाजपा जानबूझकर दिल्ली के गरीब, अल्पसंख्यक और झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले तथा आप समर्थक वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा रही है। आप ने दावा किया कि भाजपा चुनावों को प्रभावित करने के लिए यह रणनीति अपना रही है।
विज्ञापन
आप की डिजिटल टीम ने मतदाता सूची के आंकड़ों का विश्लेषण कर उन क्षेत्रों की पहचान भी कर ली है। जहां पर बड़े स्तर पर नाम काटे गए हैं। गड़बड़ी वाले सेक्शन 174, 196, 217, 318
डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके मतदाताओं को उनकी वोटर आईडी की स्थिति की जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मतदाताओं से जुड़ाव
आप का यह अभियान मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित करने और उन्हें उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए जागरूक करने पर केंद्रित है। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली की हर विधानसभा में पांच टीमें उतारी हैं। कुल 75 टीमें हैं। जो इन परिवारों से संपर्क करेंगी।