फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फ्लैट में लगी आग, सातवीं मंजिल से तीन लोग सुरक्षित रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-5 स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक फ्लैट में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सातवीं मंजिल पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार सुबह 7:33 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के फायर स्टेशनों से छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जांच में पता चला कि आग भूतल के ओपन शाफ्ट में लगी थी, जो केबल के जरिए सातवीं मंजिल तक फैल गई। धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। दमकल कर्मियों ने ब्रोंटो स्काईलिफ्ट वाहन की मदद से फंसे लोगों का रेस्क्यू किया और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें