फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 'कूड़े के सबसे बड़े ढेर में लगी आग, ये ऑड-ईवन को फेल करने की है साजिश'

Thu, 21 Apr 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भलस्वा डं‌पिंग यार्ड में लगी आग पर हो रही राजनीत‌ि - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के सबसे बड़े कचरे के ढेर भलस्वा डंपिंग यार्ड में बृहस्पतिवार को सुबह ही आग लग गई। आग लगते ही यहां का क्षेत्र धुंए से भर गया। इसके बाद तो इस पर सियासत ही शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस आग के लगने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की तरफ से कई नेताओं ने ट्वीट पर ट्वीट कर इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उनका कहना है कि यह सब भाजपा करवा रही है।

आप के आशुतोष का कहना है कि एमसीडी ने भाजपा के कहने पर यह आग लगाई है ‌ताकि दिल्ली की हवा प्रदूषित हो जाए और ऑड-ईवन फेल हो जाए। उनके अनुसार यह सब दिल्ली में चल रहे ऑड-ईवन को फेल करने के लिए किया जा रहा है वरना ऐसी क्या वजह हो सकती है कि इस वक्त कचरे में आग लगाकर शहर की हवा प्रदूषित की जाए।
विज्ञापन


जहां राजनीतिक दल इसे साजिश करार दे रहे हैं वहीं अगर सच में इस ढेर में आग लगाई गई है तो यह एनजीटी के आदेश का खुले रूप से उल्लंघन है, जिसमें कचरे को खुले में जलाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन

देखें आग लगने का वीडियो और पढ़ें नेताओं के ट्वीट्स

भलस्वा डं‌पिंग यार्ड में लगी आग - फोटो : ani
हम वफ़ा करते रहे, वो ज़फ़ा करते रहे,
अपना अपना फ़र्ज़ था, दोनों अदा करते रहे.#BJPollutesDelhi because that's all they are good at!🏞 Vs.🔥 — Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) April 21, 2016
ये सीधे सीधे दिल्लीवालों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं आप MCD के ज़रिये। ये सिर्फ़ ग़लत नहीं, अमानवीय भी है। रोक दीजिये🙏#BJPollutesDelhi — Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) April 21, 2016
#BJPollutesDelhi One more dumpyard set on fire by Delhi BJP's MCD to fail #OddEven.. how low they will fall #Shame https://t.co/BLHDEnXDju — Kapil (@kapsology) April 21, 2016

देखें वीड‌ियोः #WATCH: Fire breaks out at Bhalaswa dumpyard in Delhi.https://t.co/1zzHLIHrMg — ANI (@ANI_news) April 21, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें