फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Noida: सेक्टर-74 में लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Tue, 21 Nov 2023 07:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैंक्वेट में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। उसी की चिंगारी से आग लगी है।
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-74 स्थित लोटस ग्रैंडर बैंक्वेट हॉल के निर्माणाधीन हिस्से में मंगलवार देर शाम को आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे दस से अधिक लोग सुरक्षित निकले आए। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैंक्वेट में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। उसी की चिंगारी से आग लगी है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी देर रात तक घटनास्थल के पास तैनात थी। वहीं, सेक्टर-113 में मंगलवार दोपहर को कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें