रोहिणी सेक्टर-तीन स्थित गॉडग्रेस बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग भूतल और पहली मंजिल पर फैल गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। जिसकी वजह से कोई भी आग की चपेट में नहीं आया। लेकिन हॉल में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियों ने ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।