फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kendriya Vidyalaya Sports: लड़कियों के लॉन टेनिस मुकाबले में पांडेय सिस्टर्स ने जीता दिल्ली के लिए गोल्ड

Fri, 21 Oct 2022 04:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kendriya Vidyalaya Sports: राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में दिल्ली की टीम ने कमाल करते हुए अंडर-17 और अंडर 14 कैटेगरी के सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में गोल्ड जीतकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली टीम की ओर से इला पांडेय ने अंडर 17 कैटेगरी में चार बार की चैंपियन रही चेन्नई की टीम को सिंगल्स और डबल्स दोनो में मात देकर खिताब पर कब्जा किया...
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Sports - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

51वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2022-23 में लॉन टेनिस बालिका वर्ग का आयोजन 15 से 19 अक्तूबर के बीच मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कैंट केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में दिल्ली की टीम ने कमाल करते हुए अंडर-17 और अंडर 14 कैटेगरी के सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में गोल्ड जीतकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली टीम की ओर से इला पांडेय ने अंडर 17 कैटेगरी में चार बार की चैंपियन रही चेन्नई की टीम को सिंगल्स और डबल्स दोनों में मात देकर खिताब पर कब्जा किया। इला ने सिंगल्स फाइनल में चेन्नई की धन्या को 5-2 से हराया।

जबकि डबल्स में अपने साथी खिलाड़ी जितेश कुमारी के साथ मिलकर चेन्नई की डी दर्शनी और एके लक्ष्मी को 5-3 से हराया। इसी क्रम में अंडर 14 कैटेगरी में दिल्ली टीम की खिलाड़ी वैष्णवी पांडेय ने जयपुर रीजन की रिद्धि को सिंगल्स फाइनल में 5- 3 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। अंडर 14 डबल्स में दिल्ली रीजन की वैष्णवी पाण्डेय और श्वेता ने जयपुर रीजन की रिद्धि और अभिलाषा को 5-3 से हराकर डबल्स का खिताब भी अपने नाम किया। इला और वैष्णवी दिल्ली की गोल मार्केट केंद्रीय विद्यालय की छात्रा हैं। दोनों सगी बहनें है।

दोनों ने अलग-अलग एज ग्रुप में पिछले दिनों हुई केंद्रीय विद्यालय रीजनल स्पोर्ट्स मीट, दिल्ली रीजन में भी गोल्ड जीता था। इला दिल्ली में ही कोच कुलदीप शर्मा और चंद्रभूषण प्रसाद की देख रेख में टेनिस की ट्रेनिंग ले रही हैं। जबकि वैष्णवी कोच मोहम्मद आबिद से टेनिस के गुर सीख रहीं हैं। दोनों बहनें आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आइटा) द्वारा अयोजित कई राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें