दिल्ली एम्स में बुधवार तड़के आग लग गई। सात दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिक्षण ब्लॉक में निदेशक कार्यालय के अंदर आग लगी थी। आग में कुछ फाइलें और कार्यालय रिकॉर्ड जल गए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) में गुरुवार सुबह आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 5.59 बजे एक कॉल आई। सात दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह छह बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिक्षण ब्लॉक में निदेशक कार्यालय के अंदर लगी थी।