नोएडा में सेक्टर-8 स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार की दोपहर को भीषण आग लग गई।
मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-8 में C-88, स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार की दोपहर को तेज आग लग गई।
आग लगने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
घंटों की मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस आग के कारण फैक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
आग का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। किसी के जान जाने की भी अब तक कोई खबर नहीं है।