दिल्ली एनसीआर में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। शनिवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार दो एयरफोर्स कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
साहिबाबाद पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।