फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः संगम विहार की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

Thu, 04 Apr 2019 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के संगम विहार में एक रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं जो राहत व बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह आग कैसे लगी और इसमें कोई फंसा तो नहीं है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर तैनात है।


प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्टरी में मंगलवार को लगी थी भीषण आग
समयपुर बादली इलाके में मंगलवार दोपहर प्लास्टिक के बैग बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। देर रात तक आग बुझाने और कूलिंग करने का काम किया जा रहा था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद यहां काम कर रहे मजदूर बाहर निकल गए। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें