फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली के गांधी नगर में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों को बचाया गया

Mon, 24 Oct 2022 11:31 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में सोमवार को दिवाली के दिन एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में आग लगने के बाद फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में एक दमकलकर्मी झुलस गया।
विज्ञापन


दमकल अधिकारियों के मुताबिक, शाम छह बजकर 50 मिनट पर गली नंबर 12 रघुबर पुरा-2 स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए विभाग ने दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजीं। एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कारखाने की तीसरी मंजिल से चार लोगों को बचा लिया गया और आग पर काबू पा लिया गया।

वहीं, दिल्ली के ही प्रशांत विहार इलाके के एक रेस्टोरेंट में आज शाम आग लग गई। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद, दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें