फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO में देखें पटाखा बाजार की भीषण आग

Wed, 22 Oct 2014 02:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के दशहरा मैदान में सजे पटाखा बाजार में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने से लगभग 200 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में लगी हैं।
विज्ञापन


उधर, आग लगने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। शहर भर में कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। लोग जगह-जगह पर सड़कें जाम कर रहे हैं।

बीके अस्पताल के सामने शहर के बीचोबीच सजे इस बाजार में मंगलवार शाम लगभग 6: 20 बजे अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पटाखा बाजार की दुकान नंबर 4 और 5 में एक विस्फोट हुआ और आग की शुरुआत हुई। इसके बाद देखते ही देखते पूरे बाजार में आग ने भयानक रूप ले लिया। वहीं कुछ आग लगने का कारण शॉट सर्किट को मान रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बाजार में लगीं 235 दुकानें खाक हो गईं। इनमें लगभग 7.5 करोड़ के पटाखे जल गए। करीब 150 वाहन भी खाक हो गए। जिनमें प्रमुख रूप से पटाखे लाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली गाड़ी डीसीएम, पटाखे लेने आए ग्राहकों की स्कूटी, आई-10-सेंट्रो समेत कई कारें, बाइक आदि हैं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हो गए हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बाजार के लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। लोगों के अनुसार प्रशासन की अनदेखी के चलते पटाखा बाजार की सभी दुकानें आपस में सटी हुईं थीं। इसी के चलते एक दुकाने में आग लगने के बाद तेजी से पूरे बाजार में फैल गई।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मुताबिक पटाखा बाजार के पास पहले से ही दमकल की गाड़ियां तैनात रखनी चाहिए थीं। हादसे के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंची। बाजार से अब भी लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


देखिए वीडियो-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें