खाते से पैसे ट्रांसफर करने और एटीएम से निकालने की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर दो मैनेजर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले में एटीएम से कैश निकालने का था। एसबीआई की नेहरू नगर ब्रांच और दिल्ली मुख्य शाखा के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
न्यू कोट गांव निवासी सुनील शुक्ला के अकाउंट से बिना जानकारी के 24 जनवरी को कई बार में 1.19 लाख रुपये निकाले गए। बैंक मैनेजर से शिकायत की कई तो उन्होंने सुनवाई नहीं की। पीड़ित पुलिस के पास गया।
वहां भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कोर्ट में अर्जी लगाई। कहा कि 1.19 लाख रुपये निकलने के बाद बैंक और पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। रुपये ट्रांसफर भी कर दिए गए। इसके बारे में भी जानकारी नहीं दी गई। कोर्ट ने सिहानीगेट थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
कोतवाली प्रभारी सिहानीगेट संजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसबीआई की नेहरूनगर ब्रांच मैनेजर, दिल्ली मुख्य शाखा के मैनेजर, जिसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मिलीभगत से किए ट्रांसफर
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक से रुपये ट्रांसफर करने में बैंक के कर्मचारी या अधिकारी की मिलीभगत है। यह सेटिंग से किया गया है।