फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर 17 लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। कटहेरा गांव के माजरा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण रुकवाने गई टीम के साथ गाली-गलौज के मामले में दो महिलाओं समेत 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि माजरा में अवैध रूप से बहुमंजिली इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। अवैध निर्माण कार्य सर्कल फील्ड स्टाफ ने कई बार रुकवाया। बीते दिन फील्ड स्टाफ के साथ गाली-गलौज की गई और अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले में प्रकाश, संजय, राजो देवी, अभिषेक, ललित भाटी, विनीत भाटी, कुमारी विनीता, विक्रांत बंसल, अमित भाटी, रविंद्र कुमार, मनजीत पनवार, रोहन भाटी, विशाल भाटी, फिरे, श्रीनिवास, कर्मवीर, योगेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें