सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास के दौरान सांसद ने सभा को किया संबाेधित
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक जीवन में जब कोई जिम्मेदारी मिलती है तो क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करना चाहिए। वह रेलवे रोड के निर्माण के लिए शिलान्यास पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों के सम्मान को गिरने नहीं दिया जाएगा। नगर व क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री को रेलवे रोड पर ले जाकर बनवाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड लोक निर्माण विभाग व प्राधिकरण की लड़ाई के चलते नहीं बन पा रही थी।
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि रूपवास बाईपास का निर्माण सांसद के सहयोग से कराया गया। उन्होंने बताया कि बिसाहड़ा गांव के समीप 100 बेड का अस्पताल स्वीकृत कराया गया है, जिसमें 35 डॉक्टर तैनात रहेंगे। शिक्षा को लेकर जारचा के पास डिग्री कॉलेज, एनटीपीसी प्यावली के समीप राजकीय इंटर कॉलेज, मेवातियान मोहल्ले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिटहेरा गांव के समीप 35 बीघा में खेल स्टेडियम स्वीकृत कराए गए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, चेयरमैन गीता पंडित, रजाक अहमद, पवन बंसल, दीपक नागर, मनोज गोयल, अभिषेक कौशिक, दीपक भारद्वाज, प्रदीप प्रधान, रामकुमार प्रधान, जीतू भाटी, नीरज भाटी, राजीव सिंहल, बलराज भाटी आदि उपस्थित रहे।