फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटिकट यात्रा करते पड़के 406 यात्री

Sat, 20 May 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन शनिवार को दिल्ली डिविजन की तरफ से बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन से उतर कर भागना शुरू हो गए, लेकिन इस बार रेलवे ने पहले ही तैयारी कर मुख्य द्वार एवं छोटे रास्तों पर आरपीएफ कर्मियों को तैनात कर दिया। ऐसे में किसी को भागने का मौका नहीं मिला। टीम ने 406 यात्रियों को पकड़ कर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन


242 यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे, जबकि 164  यात्री रेलवे के नियमों को ताक पर रखकर सफर कर रहे थे। टीम ने फरीदाबाद स्टेशन पर रूकने वाली 24 ट्रेनों की जांच की। इसमें अप और डाउन लाइन की 15 ट्रेनों की जांच की। 9 एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल डिब्बों के अलावा आरक्षित डिब्बों से बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। सुबह 6.30 बजे से शुरू सघन जांच अभियान करीब तीन घंटे तक चला। 

दिल्ली डिवीजन के डीसीएम कोचिंग बसंत कुमार, एसीएम टिकट चेकिंग मधुकर श्याम अपने 35 स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद थे। फरीदाबाद सेक्शन के सीएमआई पंकज कुमार ने बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया। इनके अलावा आरपीएफ के 22 कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि टीम ने पिछले सप्ताह चलाए अभियान में कई बेटिकट यात्री भागने में सफल हो गए थे। जिस पर रेलवे के अधिकारी पहले से तैयार दिखें।  
विज्ञापन


महिलाएं भी पीछे नहीं
रेलवे स्टेशन पर तैनात एक टीसी के अनुसार 150 महिला यात्रियों ने जुर्माना भरा। जांच अभियान के दौरान महिला पुलिस के साथ नहीं होने के चलते महिला डिब्बे में यात्रियों की टिकट की जांच नहीं हो पाती थी। इस बार महिला पुलिस कर्मी के होने के कारण डीसीएम कोचिंग की टीम को महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें