फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खुले में मलबा डाला तो 10 लाख का जुर्माना, कचरा जलाते पकड़े जाने पर 25 हजार का चालान

Tue, 07 Nov 2023 04:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने सोमवार को सभी 12 जोन के डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक कर प्रदूषण संबंधी नियम सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। एमसीडी ने प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए 517 सर्विलांस टीमों और इनमें शामिल 1100 कर्मचारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
कचरा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुले में कहीं भी मलबा डालते पकड़े गए तो सीधे दस लाख जुर्माना होगा। वहीं, कचरा जलाते पाए जाने पर 25 हजार का चालान कट जाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए 517 सर्विलांस टीमों और इनमें शामिल 1100 कर्मचारियों को तैनात किया है।

विज्ञापन


दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने सोमवार को सभी 12 जोन के डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक कर प्रदूषण संबंधी नियम सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि एमसीडी ने 12 जोन में से 13 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सबसे अधिक है। यहां वाटर स्प्रिंकलर की संख्या बढ़ा दी गई है। दिल्ली में खुले में कचरा जलाने और मलबा फेंकने पर पाबंदी है। अधिकारी ग्राउंड पर जाकर वॉटर स्प्रिंकलर, एंटी स्मॉग गन और जेट्टिंग मशीन से पानी का छिड़काव करवा रहे हैं।

मेयर ने दिल्ली की जनता से अपील की कि लोग प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें। तभी वायु प्रदूषण से छुटकारा मिल सकता है। निर्माण कार्य बिल्कुल बंद करने के लिए कहा। दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने के लिए भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें