फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, निचली अदालत के समन पर लगाई रोक

Tue, 07 Nov 2023 02:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को निचली अदालत की ओर से जारी समन पर सोमवार को रोक लगा दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को निचली अदालत की ओर से जारी समन पर सोमवार को रोक लगा दी। उन्हें दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में नामांकन के आरोप में समन जारी किया गया था। न्यायमूर्ति अमित बंसल ने सुनवाई एक फरवरी तय करते हुए समन पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


सुनीता की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने तर्क दिया कि आरपी अधिनियम के तहत अपराध केवल तभी स्थापित होता है जब कोई व्यक्ति झूठी घोषणा प्रस्तुत करता है। इस मामले में उन्होंने तर्क दिया कि भाजपा नेता हरीश खुराना ने झूठी घोषणा प्रस्तुत करने को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया।

अदालत ने 2019 में दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हरीश खुराना द्वारा दायर एक मामले में सुनीता को समन जारी किया था। उन्होंने आरोप लगाया गया था कि वह दिल्ली में साहिबाबाद (गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र) और चांदनी चौक की मतदाता सूची में एक मतदाता के रूप में पंजीकृत थीं। जो आरपी एक्ट की धारा 17 का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें