नोएडा वाणिज्य कर विभाग ने जून में अभियान चलाकर अवैध तरीके से माल ले जाने वाले सैकड़ों वाहनों को पकड़ा, जिनसे करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
वहीं वाणिज्य कर विभाग से पंजीकृत और अपंजीकृत वाहन भी पकड़े हैं। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मिथिलेश कुमार ने बताया कि जून में अलग-अलग छह इकाइयों ने अभियान चलाया था। इसमें विभाग से पंजीकरण नहीं कराने वाले 131 वाहनों को पकड़ा गया।
पकड़े गए वाहनों से 6.59 करोड़ का माल जब्त किया गया। इसके अलावा विभाग ने इनसे 2.61 करोड़ का जुर्माना वसूला। बताया गया है कि यह माल की अवैध तरीके से बिक्री करना चाहते थे।
अवैध रूप से माल की ढुलाई करते हुए 99 पंजीकृत वाहनों को भी पकड़ा गया। इनसे जब्त किये गए माल पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी के लिए इन्होंने कई तरीके अपना रखे हैं।