दिल्ली विश्वविद्यालय की आखिरी कटऑफ जारी कर दी गई है। इस कटऑफ में सामान्य से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के दाखिले के ज्यादा विकल्प हैं। खासकर बीकॉम और साइंस कोर्स में सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी के दाखिले हो सकते हैं। इस कटऑफ में कैंपस कॉलेजों के मुकाबले में आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में दाखिले के ज्यादा मौके हैं।
जबकि कुछ कॉलेजों में दाखिला रद्द कराने पर ही दाखिले का अवसर मिलेगा। कॉलेज मानकर चल रहे हैं कॉमन प्रोफिशेंसी टेस्ट, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का रिजल्ट जारी होने के कारण दाखिले ज्यादा रद्द होने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि प्रशासन छठी कटऑफ भी जारी करे।
पांचवीं कटऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से लेकर दो फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस कटऑफ के आधार पर 20, 22 व 23 जुलाई को दाखिले होंगे। अंतिम कटऑफ होने के कारण विद्यार्थियों को सलाह है कि वह दाखिले रद्द कराकर छठी कटऑफ का इंतजार नहीं करें। यदि आगे कटऑफ नहीं आई तो दुबारा दाखिला लेना मुश्किल हो जाएगा।
प्रशासन इस कटऑफ के दाखिले संपन्न होने के बाद ही विश्लेषण करेगा कि कितनी सीटें बची हैं। पांचवीं कटऑफ के लिए कम ही सीटें खाली है, क्योंकि लगभग 62 हजार 500 सीटों के लिए 67 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं।
गार्गी कॉलेज में बीए ऑनर्स ईको में 96.25 फीसदी कटऑफ
कॉलेजों में कटऑफ की बात की जाए तो गार्गी कॉलेज में अब भी बीए ऑनर्स ईको में 96.25 फीसदी, अंग्रेजी में 95.25 फीसदी, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र में 95.50 फीसदी, बीकॉम में 94.75 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स में 95.75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इसी तरह से केशव महाविद्यालय में बीए ऑनर्स साइकोलॉजी की कटऑफ 94.75 फीसदी गई है। यहां बीकॉम ऑनर्स में 94.50 फीसदी, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस में 93.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
वहीं माता सुंदरी कॉलेज में बीकॉम में 85 फीसदी, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में 94.75 फीसदी, व बीए प्रोग्राम में 77 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। किरोड़ीमल कॉलेज में ईको ऑनर्स में 97, अंग्रेजी ऑनर्स में 96 फीसदी व बीकॉम में 96.50 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। कुछ कॉलेजों ने सीटों से अधिक दाखिलों से बचने मामूली 0.25 फीसदी की ही गिरावट की है।
कुछ कॉलेजों की कटऑफ
गार्गी कॉलेज
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स 96.25 फीसदी
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 95.25 फीसदी
बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र 95.50 फीसदी
बीकॉम 94.75 फीसदी
बीकॉम ऑनर्स 95.75 फीसदी
बीएससी ऑनर्स बॉटनी 89.00 फीसदी
बीएससी ऑनर्स जूलॉजी 91.33 फीसदी
बीएससी फिजिकल साइंस 89.33 फीसदी
विवेकानंद कॉलेज
बीए ऑनर्स संस्कृत 52.00 फीसदी
बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स 90.00 फीसदी
श्याम लाल कॉलेज
बीएससी फिजिकल साइंस(केमिस्ट्री) 83.00 फीसदी
बीएससी फिजिकल साइंस(कंप्यूटर साइंस) 85.00 फीसदी
बीएससी फिजिकल साइंस(इलेक्ट्रिॉनिक्स) 83.00 फीसदी
बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री 91.00 फीसदी
बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स 90.5 फीसदी
बीकॉम 89.05 फीसदी
केशव महाविद्यालय
बीए ऑनर्स साइकोलॉजी 94.75 फीसदी
बीकॉम ऑनर्स 94.50 फीसदी
बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस 93.75 फीसदी
बीएससी ऑनर्स फिजिक्स 93.66 फीसदी
बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्ल साइंस 89.75 फीसदी