फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े से बौखलाया पति, नौकर से पत्नी पर करवाया एसिड अटैक

Sat, 27 Jun 2015 09:11 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में 35 साल की महिला पर घर में घुसकर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। झुलसी हुई हालत में महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


तेजाब से महिला की आंख और चेहरे को क्षति पहुंची है। पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, उसका कहना है कि पुलिस भी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंची।

दरअसल, महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला ने पति के इशारे पर नौकर से तेजाब डलवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जान से मारने की दी थी धमकी

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (35, बदला नाम) अकेले गणेश नगर कॉम्प्लेक्स में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। पिछले कई सालों से सपना का पति से विवाद चल रहा था।

पति प्रीत विहार में अलग रहता है। सपना का आरोप है कि गत मंगलवार रात को वह ऑफिस से घर पहुंची। इस बीच उसके मोबाइल पर नौकर राहुल का फोन आया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

फौरन सपना ने 100 नंबर कॉल कर थाने से पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंच भी गई। एक हवलदार ने सपना को अपना नंबर देकर दिक्कत होने पर दोबारा बुलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा

इस बीच राहुल का दोबारा फोन आया और उसने फिर से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने फौरन हवलदार को फोन कर सारी बात बताई।

आरोप है कि हवलदार ने आने में असमर्थता जता दी। पीड़िता ने दिल्ली पुलिस की हेल्प लाइन 1091 पर भी मदद मांगी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। देर रात को किसी ने उसके दरवाजे पर आग लगा दी।

सपना के मुताबिक जैसे ही उसने दरवाजा खोलकर देखा अचानक राहुल ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें