फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: जामिला मिल्लिया में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन छात्र हुए घायल; आरोपी फरार

Sat, 02 Mar 2024 06:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
विज्ञापन

जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार रात छात्रों के दो गुट कैंपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे, लात-घूंसे चले। शोर-शराबे के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जामिया नगर थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर व नजदीकी होली फैमिली अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को जख्मी हालत में आदिल खान (24), जफर (25) अैर साकिब (19) मिले। पुलिस ने तीनों का बयान लेकर दंगे और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि मारपीट में यूनिवर्सिटी के कुछ पूर्व छात्र भी शामिल है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पता चला है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में क्षेत्रीय आधार (मेवाती, पूर्वी यूपी और पश्चिम यूपी) पर छोटी-छोटी बातों पर अक्सर छात्र एक दूसरे से उलझते रहते हैं। शुक्रवार को भी खाने के बाद प्लेट रखने को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। बाद में कुछ पूर्व छात्र भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट हुई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन से पुलिस ने अनुरोध किया है कि बाहरी छात्रों के कैंपस में प्रवेश करने से रोके जिससे कैंपस का माहौल ठीक रहे। पुलिस इन वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रात 8.25 बजे मिली झगड़े की सूचना
जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.25 बजे जामिया नगर थाना पुलिस को खबर मिली कि कैंपस के गेट नंबर-13 के पास छात्र आपस में भिड़ गए हैं। सूचना के बाद तुरंत थाना प्रभारी समेत बाकी स्टाफ मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर बवाल शांत हो चुका था, पुलिस को वहां भीड़ लगी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची तो जामिया के छात्र आदिल खान, जफर के अलावा जामिया के स्कूल में पढ़ने वाला छात्र साकिब जख्मी हालत में मिले। इन लोगों ने बताया कि नाबिद हसन, शाहरुख त्यागी, नोमल त्यागी, नोमल अली, अब्दुल हसन, जुबैर चौधरी और फरीद चौधरी ने उन पर हमला किया है। पीड़ित के बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें