फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greno: पहले गाड़ी निकालने के लिए दो पक्ष भिड़े, दुल्हन के सामने दूल्हे की कर दी बेरहमी से पिटाई; तीन लोग घायल

Sat, 09 Mar 2024 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

लुहारली टोल प्लाजा पर पहले कार निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ के तीन लोगों को चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर पहले कार निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ के तीन लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक पीड़ित दूल्हा भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गोपालपुर गांव निवासी विनीत की बरात बागपत के गांव में गई थी। शुक्रवार की देर शाम दूल्हा विनीत दुल्हन को लेकर वापस अपने गांव आ रहे थे। उनकी कार जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंची। कार लाइन में लगी थी, तभी दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी कार सवार युवक भी लाइन में आ गए। आरोप है कि टोल प्लाजा पर पहले गाड़ी निकालने को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई।

कहासुनी होने पर कार सवार युवकों ने दूल्हे विनीत को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे शुरू हो गए। दूल्हे के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और मामला शांत कराया। मारपीट में रॉकी समेत तीन लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को मौके से जाने दिया, लेकिन दोनों गुटों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें