पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार शाम सेक्टर-18 स्थित सावित्री मार्केट में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा था। इसी दौरान हरियाणा पानीपत के अमित बजाज अपनी पत्नी निवेदिता बजाज के साथ सावित्री मार्केट पहुंचे।
आरोप है कि दंपती ने मार्केट में बीच सड़क पर कार खड़ी कर दी। इसी दौरान सामने से अरुण चौधरी ने कार को साइड करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच निवेदिता बजाज ने चप्पल से अरुण चौधरी की पिटाई शुरू कर दी।