फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर तैनात
पुलिसकर्मियों व दो वकीलों के बीच हुए विवाद में एक पुलिसकर्मी ने वकील पर
मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिसकर्मी ने थाना सेंट्रल में दो
वकीलों के खिलाफ मारपीट व अपशब्द कहने का मामला दर्ज कराया है।
वकीलों ने भी विरोध दर्ज कराते हुए शुक्रवार को हड़ताल की। इस मामले में जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ
वकीलों से बातचीत हुई थी, मामले की जांच की जा रही है। इस मामले के विरोध
में शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहे।