फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 50 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्री हुए परेशान

Thu, 14 Nov 2019 07:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
स्मॉग का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ने लगा है। ट्रैक पर भी दृश्यता की कमी के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से संचालित होने लगी हैं। इसका सबसे ज्यादा असर एनसीआर में प्रवेश के दौरान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


स्मॉग व अन्य कारणों से बृहस्पतिवार को लगभग पचास ट्रेनें देरी से संचालित हुईं। इसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है स्मॉग के कारण ट्रेनों की गति में कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिला। 

रेलवे सूत्रों के अनुसार धौलाधर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से संचालित हुई। जबकि पूर्वा एक्सप्रेस पौने चार घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह मगध, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 2-2 घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। शहीद एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें