दिल्ली के माया पुरी इलाके से कार शो रूम में आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा सर्विस सेंटर में आग लगी है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं।
दिल्ली के माया पुरी इलाके से कार शो रूम में आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि बी 53 मायापुरी फेज वन महिंद्रा सर्विस सेंटर में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर दमकल की 19 गाड़ियां मौजूद हैं।
विज्ञापन
अशोक कुमार जायसवाल, डीएफओ, दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही 19 दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंची। आग को बुझा दिया गया है, कूलिंग का काम जारी है। ये कार का सर्विस सेंटर है और आग पहले माले पर लगी थी। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी। किसी की जनहानि की सूचना नहीं है।