दिल्ली में कार रोककर आइसक्रीम लेने उतरे फिक्की के सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर से हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। कार में बैठा पीड़ित का परिवार बदमाशों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाता रहा।
वारदात आनंद विहार इलाके में शनिवार देर रात हुई। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरीश (35) परिवार के साथ ए-ब्लॉक, विवेक विहार में रहते हैं। वह फिक्की में सीनियर सहायक निदेशक हैं। शनिवार रात करीब 12.10 बजे वह अपनी पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे।
इस बीच सूरजमल विहार में एक आइसक्रीम वाले को देखकर परिजनों ने आइसक्रीम खाने की इच्छा जताई तो उन्होंने अपनी कार रोक दी। जैसे ही वह कार से उतरकर आइसक्रीम वाले की ओर बढ़ने लगे।