फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर जा सकेंगे विदेश, कोर्ट ने जेनेवा जाने की दी अनुमति

Mon, 20 Aug 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के परिवार से मिलने के लिए जेनेवा जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। 
विज्ञापन


पांच देशों की यात्रा पर गए थरूर ने अन्नान के परिवार से मिलने व केरल की बाढ़ आपदा के लिए सहायता लेने के लिए जेनेवा जाने की अनुमति मांगी थी। कोफी अन्नान का पिछले शनिवार को देहांत हो गया था।  

पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल के समक्ष अधिवक्ता विकास पाहवा ने कहा कि थरूर ने दस साल तक यूएन में काफी अन्नान के साथ काम किया है। 

इसलिए वह उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना देना चाहते हैं।  साथ ही वह यूएन के जरिये केरल में बाढ़ से जूझ रहे लोगों के सहायता भी प्राप्त करना चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि तिरुअनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में जमानत पर हैं। दिल्ली पुलिस थरूर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 

सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को राजधानी के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थी। पुलिस ने शशि थरूर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व खुदकुशी के लिए विवश करने की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें