फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ऑफर्स की बाहर, कम पैसों में करें ढेर सारी शॉपिंग

Tue, 01 Oct 2019 11:55 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर्स की बहार आ गई है। तमाम चीजें 60 से 90 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिल रहीं हैं। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ये सेल शुरू हुई है। इस समय करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली, भाईदूज जैसे त्योहारों को देखते हुए गिफ्ट आईटम्स मिल रहे हैं। दुकानदारों ने भी आकर्षित ढंग से दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है, ताकि अच्छा व्यापार हो सके। शहर की इंदिरा मार्केट, अट्टा मार्केट, सेक्टर- 18, ब्रह्मपुत्र मार्केट में भी चहल पहल दिख रही है।

ब्रांडेड शोरूम में भी जबरदस्त डिस्काउंट

मॉल्स और मार्केट में बने ब्रांडेड दुकानों पर जबरदस्त डिस्काउंट चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ये सबसे बड़ी सेल चल रही है। हो सकता है दिवाली तक ये सेल और बढ़ जाए। इस वजह से खरीदारों की भी भीड़ लगी हुई है। डिस्काउंट का फायदा उठाकर लोग ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। कई दुकान तो सेल बढ़ाने के लिए निर्धारित राशि तक खरीददारी करने वालों को गिफ्ट भी दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलरी के लिए अभी से शुरू हुई बुकिंग

दीवाली का रंग अभी से बाजारों में दिखने लगा है। पहले नवरात्र में ही रौनक दिखने लगी है। दिवाली के बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में ज्वेलरी के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। सेक्टर-18 में ज्वेलरी की दुकान पर काम करने वाली निक्की शर्मा ने बताया कि दिवाली के लिए लोग लक्ष्मी-गणेश और चांदी के सिक्कों की बुकिंग करा रहे हैं। वहीं कुछ लोग शादी में देने के लिए ज्वेलरी बनाने की बुकिंग करा रहे हैं।

गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर भी भीड़

इस दौरान लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। इस वजह से लोगों ने अभी से गिफ्ट देखने शुरू कर दिए हैं। इंदिरा मार्केट में पेंटिंग की दुकानों पर लोग घरों में लगाने के लिए पेंटिंग खरीद रहे हैं। छोटी पेंटिंग 200 रुपये से मिलना शुरू है। वहीं, अगर बड़ी पेंटिंग लेना चाहेंगे तो 1000 से 1500 रुपये के बीच अच्छी पेंटिंग मिल जाएगी। यहां कपड़ों की भी बहुत दुकानें हैं, जहां से लोग दिवाली पर पहनने के लिए नए कपड़े खरीद रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें