फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला जिम ट्रेनर की गला रेतकर हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार; साथ रहते थे दोनों, कुछ दिन पहले हुए थे अलग

Sat, 27 Jul 2024 11:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका सेक्टर 23 के पोचनपुर गांव में शनिवार देर शाम असम की रहने वाली एक महिला जिम ट्रेनर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या उसके एक जानकार युवक ने की। जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका सेक्टर 23 के पोचनपुर गांव में शनिवार देर शाम असम की रहने वाली एक महिला जिम ट्रेनर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या उसके एक जानकार युवक ने की। जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट के दौरान आरोपी को भी चोटें लगी है। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्थ सिलचर असम निवासी स्नेहा चौधरी (21) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान कोचेर असम निवासी राज (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि पोचनपुर गांव में रहने वाली 21 साल के युवती के साथ एक युवक मारपीट कर रहा है। लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खुलवाया। कमरे में युवती लहूलुहान हालत में मिली। उसकी गर्दन को चाकू से रेता गया था। वहीं आरोपी मौके पर मौजूद था। उसे भी चोटें लगी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई।

छानबीन करने पर पता चला कि दोनों असम के रहने वाले हैं। स्नेहा यहां चार माह से किराए पर रह रही थी। वह द्वारका सेक्टर 23 स्थित एक जिम में बतौर ट्रेनर काम कर रही थी। राज उसका दोस्त था। वह पहले स्नेहा के साथ रहता था। लेकिन कुछ दिन पहले विवाद होने के बाद से अलग रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि राज शनिवार शाम स्नेहा के प्लैट पर आया। जहां उसकी किसी बात को लेकर स्नेहा से कहासुनी हो गई। आरोपी उसे चाकू मारने की कोशिश की। स्नेहा भागकर बालकनी पर आकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आस पास के लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने स्नेहा के गर्दन को चाकू से रेत दिया। लोगों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक भी जख्मी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। आशंका है कि अवैध संबंध को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें