पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत को लेकर पुलिस परिवार के साथ-साथ कई अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस की पूछताछ के दायरे में गौरव के दोस्त और महिला मित्र भी शामिल होगी।
अभी तक की जांच में हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए कई पहलूओं को खंगाल रही है।
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फिलहाल गौरव का परिवार काफी सदमे में हैं। ऐसी स्थिति में उनसे पूछताछ नहीं की गई है लेकिन पुलिस गौरव की अपनी पत्नी से झगड़ा और आर्थिक तंगी को लेकर उसके परिवार व उसके दोस्तों से जल्द पूछताछ करेगी।