फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मंजिल से गिरे दो मासूमों की मौत

Sat, 08 Mar 2014 02:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासिंग्स रिपब्लिक स्थित किंग्सवुड नामक निर्माणाधीन बिल्डिंग की 7 वीं मंजिल से गिरने पर मासूम मीम उर्फ उमा (7) और यानूर (4) की मौत हो गई। रिश्ते के भाई-बहन दोनों मासूमों के परिजन इसी इमारत में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


दोपहर करीब 3 बजे दोनों बच्चे सातवीं मंजिल पर खेल रहे थे। इसी बीच नीचे आ गिरे। पुलिस ने कंपनी डायरेक्टर, मैनेजर सहित छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसओ विजयनगर हरदयाल यादव ने बताया कि क्रासिंग्स स्थित किंग्सवुड कंपनी का टावर बन रहा था। शुक्रवार को टावर की 7 वीं मंजिल पर काम चल रहा था। बिल्डिंग में मूल रूप से बंगाल निवासी मंसूर अली और उनका रिश्तेदार असलम मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


दोनों मजदूरों का परिवार पास ही बनी झुग्गी में रहता है। दोपहर करीब तीन बजे मंसूर अली की बेटी मीम उर्फ उमा और असलम का बेटा यानूर 7 वीं मंजिल पर खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक दोनों बिल्डिंग से नीचे गिर गए। एसओ ने बताया कि बच्चे जहां से गिरे हैं, वहां लोहे की रेलिंग नहीं लगी थी।

असलम ने कंपनी डायरेक्टर सौरभ गुप्ता, कंस्ट्रक्शन मैनेजर रघुवीर सिंह, कर्मचारी केशव, अमित वर्मा , विपिन गुप्ता, सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें