फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एशियाई खेलों में स्वर्ण जीते पवन सहरावत का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने किया सम्मानित, कहा-दिल्ली देहात के युवाओं का प्रेरणास्रोत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अर्जुन अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत का रविवार को अभिनंदन किया गया। दिल्ली देहात और दिल्ली जाट समाज की ओर से आयोजित समारोह में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
मंत्री ने कहा कि पवन सहरावत का सम्मान देश की खेल प्रतिभाओं और युवाओं का सम्मान है। उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पवन सहरावत ने 2022 में चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान के रूप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2026 के एशियाई खेलों में टीम के उपकप्तान के रूप में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। समारोह में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, विधायक कुलवंत राणा, गजेंद्र दराल और राज करण खत्री, समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें