फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पकड़े जाने के डर से बदमाश ने दो हवलदारों पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू और ईंट से किया हमला, घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने दबोचा
विज्ञापन

गश्त पर थे दोनों हवलदार, गिरफ्तार आरोपी भलस्वा थाने का घोषित बदमाश, दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी में पकड़े जाने के डर से घोषित बदमाश ने दो हवलदारों पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। हवलदारों की पहचान विजयपाल और प्रेमनाथ के रूप में हुई है। घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने घायल हवलदारों के बयान पर हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रूपक उर्फ लाला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 मई की देर रात भलस्वा डेयरी थाने में तैनात हवलदार विजयपाल और प्रेमनाथ बाइक से गश्त कर रहे थे। करीब 12.30 बजे वह मुकुंदपुर स्थित सोम बाजार में पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने बाइक पर थाने के घोषित बदमाश रूपक उर्फ लाला को देखा। वह तीन साथियों के साथ बैठकर बात कर रहा था। पुलिसकर्मियों को देखते ही वह भागने लगा। हवलदारों ने रुकने के लिए कहा, लेकिन वह गली नंबर-19 में घुस गया। हवलदार बाइक छोड़कर बदमाश के पीछे भागे। गली बंद होने की वजह से बदमाश एक खाली प्लॉट में कूद गया। पुलिसकर्मी भी उसके पीछे कूद गए। विजय ने बदमाश का पैर पकड़ लिया, जिसके कारण वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बदमाश ने जेब से चाकू निकाल हवलदार की गर्दन पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी ने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी कलाई पर चाकू लग गया। उसके बाद बदमाश ने पलटकर फिर से गर्दन पर वार किया, इस बार भी हवलदार ने हाथ से चाकू को पकड़ने की कोशिश की। जिससे उनकी अंगुली पर चोट लगी। इसी दौरान बदमाश ने प्लॉट से एक ईंट उठाकर पहले अपने सिर पर मारी और फिर दोनों हवलदारों के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान होने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने बदमाश को नहीं छोड़ा। विजयपाल ने घटना की जानकारी थाने में दी। वहां से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं, दोनों हवलदारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें