फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर बाप-बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; दोनों की हालत नाजुक

Fri, 17 Feb 2023 09:42 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

कार पार्किंग को लेकर दबंगों ने बाप-बेटे को गोली मार दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
कार पार्किंग को लेकर बाप-बेटे को मारी गोली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कल रात पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। लोगों ने गोली मारने वाले आरिफ को मौके से पकड़ लिया। घायल वीरेंद्र अग्रवाल व उनके बेटे सचिन को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। भजनपुरा थाना पुलिस हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


वीरेंद्र अपने परिवार के साथ यमुना विहार में रहते हैं। उनके पड़ोस में फुरकान रहता है, जिसके घर में आरिफ किराये पर रहता है। वीरेंद्र कल रात को अपने बेटे के साथ शादी में गए थे। रात करीब एक बजे दोनों शादी से घर लौटे। आरिफ ने अपनी कार बीच में खड़ी की थी।

आरोप है जब पीड़ित ने कार हटाने के लिए कहा तो आरिफ भड़क गया और उसने पिस्टल निकालकर गोलियां बरसा दी। दो गोली वीरेंद्र व एक बेटे को लगी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें