राजधानी दिल्ली के मोती नगर के बसईदारापुर इलाके में बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर पड़ोसी ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका बेटे गंभीर रूप से घायल है।
घटना शनिवार देर रात की है। कारोबारी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।
पीड़िता ने बताया कि मैं और मेरे पिता अस्पताल से लौट रहे थे, इस दौरान एक लड़के ने अजीबो-गरीब इशारे किए। मेरे पिता लड़के के परिवार से उसकी शिकायत करने के लिए वापस चले गए। वहां बाद में लड़ाई छिड़ गई और मेरे पिता को चाकू मार दिया गया।
पुलिस के कारोबारी ध्रुवराज त्यागी (51) पत्नी, 24 साल की बेटी और 19 साल के बेटे अनमोल के साथ बसईदारापुर इलाके में रहते थे। शनिवार देर रात वह अनमोल के साथ अपनी बेटी को सिर में दर्द होने की वजह से आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गए थे।
उनके साथ बेटा भी था। तीनों देर रात करीब दो बजे स्कूटी से घर आ रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक मोहम्मद आलमसड़क पर खड़ा था। उसे हटने के लिए कहा तो उसने कारोबारी की बेटी को अश्लील इशारे कर दिए।