फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप की लापरवाही से गायब हो गया दो साल का मासूम, इस हाल में मिला

Tue, 14 May 2019 10:53 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
noida news
विज्ञापन

सेक्टर-22 से मां-बाप की लापरवाही के कारण सोमवार दोपहर दो साल का बच्चा गायब हो गया। इससे बच्चे के घर में खलबली मच गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इधर, ईएसआई अस्पताल के एक  डॉक्टर सड़क पर रोते मिले बच्चे को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने बच्चे की मां को बुलाया और बच्चा सौंप दिया।

विज्ञापन


सेक्टर-22 में सुमन पति व बेटी-बेटे के साथ रहती हैं। सोमवार दोपहर उनके पति घर पर नहीं थे। सुमन बेटी को स्कूल से लेने के लिए निकलीं तो उनके पीछे दो साल का बेटा आर्यन भी निकल गया। सुमन को इसका पता नहीं चला। उधर, सुमन के पति को लगा कि बेटा मां के साथ गया है। आर्यन के गायब हो जाने पर सुमन ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की। 

थानाध्यक्ष ने बच्चे को ढूंढने के लिए तुरंत उनके साथ पुलिस को रवाना किया। उधर, सेक्टर-24 के ईएसआई अस्पताल के नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. राहुल उपाध्याय को आर्यन सड़क पर रोता मिल गया। डॉ. राहुल ने गोद में उठाकर बच्चे को खाना खिलाया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

व्यस्त सड़क को पार कर गया बच्चा

इसके बाद वे उसे लेकर कोतवाली सेक्टर-24 थाने पहुंचे। इसके बाद महिला को बुलाकर आर्यन को सौंप दिया गया। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि बच्चा सकुशल मिल गया है। वह मां-पिता की लापरवाही से गुम हो गया था।

बच्चे के माता-पिता ईएसआई के सामने सी ब्लाक में रहते हैं। बच्चा मां के पीछे घर से निकला। मां तेजी से चलते हुए बेटी को लेेने के लिए सड़क पार कर गई। बच्चे को जब तक मां दिखी, वह पीछे चलता रहा और व्यस्त सड़क को पार कर गया। मां दिखनी बंद हो गई तो बच्चा रोने लगा। वह रोते हुए ईएसआई अस्पताल के पास पहुंच गया। मासूम को रोते देख डॉक्टर उसके परिजनों से बिछड़ने की बात समझ गए और अनहोनी होने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें