जांच में पता चला कि आरोपी ओमप्रकाश सब्जी बेचता है। उसपर दो लाख रुपये का कर्ज हो गया था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में छह टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि आरोपी ओमप्रकाश जींद हरियाणा का रहने वाला है।
21 अक्तूबर को पुलिस ने सूचना पर ओमप्रकाश को बहादुरगढ के सब्जी मंडी के पास से दबोच लिया। उसकी हालत काफी खराब थी। पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसे लगातार उल्टियां हो रही थी।
पुलिस ने उसे राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह कर्ज की वजह से तनाव में था। वह अपने बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की थी। लेकिन ऐनवक्त पर उसकी पत्नी आ गई थी और वह जहरीला पदार्थ खाने के बाद वहां से भाग गया था।