फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली फिर हुई शर्मसार, नर्सरी की छात्रा से स्कूल कैब में दुष्कर्म

Tue, 23 Oct 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

दिल्ली में फिर एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नर्सरी की छात्रा से स्कूल कैब में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला रोहिणी सेक्टर-25 का है। परिजनों की शिकायत पर शाहाबाद डेयरी पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

4 साल की पीड़ित बच्ची एक नामी स्कूल में पढ़ती है और रोजाना घर पर कैब उसे लेने और छोड़ने आती है। परिजनों का आरोप है कि कैब चालक सुरेश अक्सर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करता था। 
विज्ञापन


बीते हफ्ते आरोपी ने कैब में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल जांच में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

तांत्रिक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर, तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।  

बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कुछ समय से काफी बीमार चल रही थी। उसका चिकित्सकों से काफी इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया। इसी दौरान उनके घर गांव निवासी एक तांत्रिक पहुंचा और बेटी को स्वस्थ करने का भरोसा दिलाया।
 
पीड़ित परिवार पर भरोसा बनाकर तांत्रिक उनकी पुत्री को घर से बाहर भी ले जाने लगा। आरोप है कि तांत्रिक ने उनकी पुत्री को अपने वश में कर लिया और उसके साथ पिछले सात महीनों से दुष्कर्म करता आ रहा है।

इस वारदात के बाद उसकी पुत्री काफी सहमी सहमी सी रहने लगी। जब उसने पुत्री से इस बारे में जानकारी की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इस घटना का मामला पंजीकृत कराने के लिए वह थाने भी गई, लेकिन पुलिस ने मामला पंजीकृत नहीं किया। 
 
इस मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर बाबूगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
  
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द तांत्रिक को हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें